अजनबी की पहचान

Saturday, July 31, 2010

ढलान पर हैं हम

प्रमोद महाजन की मौत से पहले राहुल महाजन को कितने लोग जानते थे और आज उसे कितने लोग जानते हैं ?
ये फर्क कैसे आया? क्या उसने पब्लिसिटी के लिए ड्रामा किया ? क्या उसने पब्लिसिटी के लिए ड्रग्स लिया? क्या वो पब्लिसिटी के लिए जेल गया? क्या पब्लिसिटी के लिए वो अपनी बीवियों को मारता है? क्या उसने पब्लिसिटी के लिए तलाक लिया ? बिग बॉस, स्वयंवर, छोटे उस्ताद और इमोशनल अत्याचार जैसे रियालिटी शो में उसे क्यों बुलाया जाता है ?
राहुल ने जवाब दिया है - नहीं चाहिए ऐसी पब्लिसिटी भइया...पब्लिसिटी को क्या मैं खाउंगा....पब्लिसिटी कोई एटीएम कार्ड है क्या...

शेयर