अजनबी की पहचान

Monday, August 1, 2016

बाजार वाली Hindi और हिन्दी का बाजार - 2


बाजार का पिछलग्गू लोकतंत्र का नायक नहीं हो सकता। नायकत्व तो बाजार को दिशा देने में निहित है। भारत के मोदी तत्व में कितनी दृष्टि है, इसकी परीक्षा जारी है। 

31 जुलाई 2016 को सबसे लोकप्रिय सर्च इंजन Google ने प्रेमचंद के स्केच को doodle पेज पर जगह दी। भारतीय बाजार की यह अपने तरह की समझ है जिसमें प्रेमचंद के बहाने हिन्दी जगत को संदेश भी दिया गया है। साफ है कि न सिर्फ Google बल्कि दुनियाभर का बाजार भारत से हाथ मिलाने के लिए भारतीयता सीख रहा है, लोगों से जुड़ रहा है। वैसे Google के रणनीतिकार क्या समझते हैं, यह बहुत बड़ा रहस्य नहीं हो सकता लेकिन हम भारतीय लोग अब तक इस तरीके से नहीं सोच पाए हैं। हम आज भी अपने ही प्रश्नों में उलझे हुए हैं।
हिन्दी क्या भारत की अनेक भाषाओं में से एक भाषा भर है या यह भारतीय भाषाओं की श्रृंखला की आधुनिकतम और सबसे सशक्त कड़ी है? 

शेयर